गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और करोड़ों रुपये के जेवरात लूटकांड के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने फरार आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 30 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान, फोटो, वीडियो या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बाजार में मारी थी गोली बताया जा रहा है कि पेण्ड्रा निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी कोटमी के साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाए हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश करोड़ों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित गोली लगने के बाद प्रदीप सोनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। जिले में विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम भी किया गया था। अब भी पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें लगातार जांच में जुटी हैं और अब इनाम की घोषणा के बाद अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Post navigation 12 बकरे बिक गए, लेकिन असली शिकार था करोड़ों का चोर! दुर्ग पुलिस की कहानी चौंका देगी…150 की स्पीड में भाग रहा था मास्टरमाइंड सुशासन तिहार विवाद: जनपद CEO रूपेश पांडेय निलंबित, महेंद्र जांगड़े को मिला प्रभार