रायपुर। राजधानी के पश्चिम जोन में 1 से 8 जून तक चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी, एनडीपीएस, जुआ और आर्म्स एक्ट के तहत 50 मामले दर्ज किए। अभियान के दौरान 250 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने 7 आरोपियों से 40.809 किलो गांजा और 73 नशीली टैबलेट बरामद कीं। वहीं आबकारी एक्ट के 36 मामलों में 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर 53.82 लीटर देशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा जुआ-सट्टा मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से 20,790 रुपए नकद बरामद हुए। आर्म्स एक्ट के 6 मामलों में भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Post navigation धान छोड़ दूसरी फसल लगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपए प्रति एकड़, आम लोग भी खरीद सकेंगे बिजली कंपनी के शेयर ‘शादी करूंगा’ कहकर बनाया संबंध!…चावल देखकर भाग्य बताने वाले बाबा की खुली कुंडली…देखें VIDEO