AI-1729 फ्लाइट से पक्षी टकराने के बाद रनवे की जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1729 से एक पक्षी टकरा गया। यह विमान दिल्ली से रायपुर पहुंचा था और लैंडिंग के दौरान रनवे पर बर्ड हिट की घटना हुई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार घटना में विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ और फ्लाइट में सवार सभी यात्री व क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुरक्षा मानकों के तहत विमान और रनवे की विस्तृत जांच की गई।

जांच प्रक्रिया के चलते रायपुर एयरपोर्ट से संचालित कई उड़ानों पर असर पड़ा और कुछ फ्लाइटें करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुईं। तकनीकी टीम से अनुमति मिलने के बाद सामान्य उड़ान संचालन फिर शुरू कर दिया गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि सभी जरूरी SOP का पालन करने के बाद विमान को आगे की यात्रा के लिए अनुमति दे दी गई। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना के बाद सभी आवश्यक कदम तुरंत उठाए गए।

दो महीने पहले भी रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर एक बंदर पहुंच जाने से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था। हालांकि उस घटना में भी कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *