बालोद। जिले में डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रकों, हाइवा और अन्य भारी वाहनों की रेकी कर उनके टैंकों से डीजल चोरी करते थे। चोरी किए गए डीजल को गैलनों में भरकर एक टैंकरनुमा वाहन में जमा किया जाता था और बाद में कम कीमत पर बेचा जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो स्कॉर्पियो वाहन, 40 से अधिक गैलन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले पाइप और उपकरण सहित एक डीजल परिवहन वाहन जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी का डीजल किन लोगों तक पहुंचाया जाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में पूछताछ और जांच जारी है। Post navigation 23 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष पर “स्मरण पखवाड़ा” हेतु संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति