रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “स्मरण पखवाड़ा (संस्मरण पक्ष)” के सफल संचालन के लिए संयोजक एवं सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। यह आयोजन 23 जून से 06 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके योगदान और राजनीतिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठनात्मक स्तर पर व्यापक जनजागरण करना है। नियुक्त पदाधिकारी विभिन्न जिलों एवं स्तरों पर कार्यक्रमों के संचालन और समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पार्टी संगठन का मानना है कि यह पखवाड़ा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और जनसंपर्क को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *