NEET परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा रायपुर। आगामी NEET परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों की निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएम आरडी तिवारी स्कूल पहुंचकर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके साथ डीसीपी मयंक गुर्जर, एसडीएम नंदकुमार चौबे और डिप्टी कलेक्टर उपेंद्र किंडो सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। नीट परीक्षा से पहले बड़ा एक्शन, कलेक्टर ने खुद संभाली कमान…रायपुर में नीट की तैयारी का हाई-लेवल निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट मोड मेंपीएम आर डी तिवारी स्कूल में अचानक पहुंचे कलेक्टर #नीटपरीक्षा #रायपुर #कलेक्टरगौरवसिंह #पीएमआरडीतिवारीस्कूल #मायारामसुरजनस्कूल #परीक्षातैयारी pic.twitter.com/FZOSPh9OGs— JOHARPOST.IN (@johar_post) June 19, 2026 अधिकारियों की टीम ने परीक्षा केंद्र में सुरक्षा इंतजाम, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने शासकीय मायाराम सुरजन स्कूल का भी दौरा किया। यहां परीक्षा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। Post navigation श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष पर “स्मरण पखवाड़ा” हेतु संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति मानसून की चाल धीमी, बारिश की कमी और गर्मी ने बढ़ाई चिंता, देश में 38% कम बारिश; 7 राज्यों में गर्मी का कहर