राहुल गांधी के अभनपुर दौरे से कांग्रेस में नई ऊर्जा, प्रशिक्षण शिविर में नेताओं और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

जोहर पोस्ट डेस्क | रायपुर/अभनपुर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi रविवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर अभनपुर पहुंचे। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी सीधे अभनपुर स्थित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे।

कांग्रेस संगठन द्वारा आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी करीब चार घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे जिला कांग्रेस अध्यक्षों, शहर अध्यक्षों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे।

गोपनीय कार्यक्रम के बावजूद उमड़ी भारी भीड़

हालांकि प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था, लेकिन राहुल गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अभनपुर पहुंच गए। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

भीड़ इतनी अधिक थी कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant भी धक्का-मुक्की के बीच मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर कुछ समय तक फंसे रहे। सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे, बूथ स्तर की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधे फीडबैक भी ले सकते हैं।

राहुल गांधी के इस दौरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

पढ़िए क्यों है यह दौरा महत्वपूर्ण

  • कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है।
  • राहुल गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया।
  • प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
  • कार्यक्रम स्थल पर भीड़ के कारण अव्यवस्था की स्थिति भी बनी।
  • आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार पर चर्चा की संभावना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े