अंबिकापुर/सीतापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमलाया के पास एक हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीतापुर पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *