लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रायपुर जा रही एक फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर तेज गति से दौड़ रही थी, तभी अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे विमान में सवार 132 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान बच गई। रनवे पर अचानक आ गया बंदर जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 132 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से अधिकांश यात्री रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फ्लाइट टेकऑफ की प्रक्रिया में थी और तेजी से रनवे पर आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान बंदर अचानक सामने आ गया। पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए और बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी घटना के दौरान विमान के अंदर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आया और रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बंदर को पकड़ने के लिए एयरपोर्ट परिसर में अभियान चलाया गया। सभी यात्री सुरक्षित एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और विमान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जांच के आदेश नागरिक उड्डयन विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और एयरपोर्ट प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, टेकऑफ के दौरान रनवे पर किसी भी जीव या वस्तु का आना बेहद खतरनाक होता है। इसे रनवे इंट्रूजन कहा जाता है, जिससे विमान के इंजन या पहियों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। Post navigation Swami Vivekananda Airport फ्लाइट 6E-135, बेहोश हुई महिला …जमीन पर दौड़ी एंबुलेंस… Bilaspur High Court : महीनों से बिना गिरफ्तारी जेल में बंद? उज्बेक युवतियों की याचिका से हाईकोर्ट सख्त