राजिम के कौन्दकेरा-भैसातरा मार्ग पर मचा हड़कंप, चालक ने कूदकर बचाई जान, जानिए पूरा मामला विजय सिन्हा/राजिम। राजिम से लगे ग्राम कौन्दकेरा और भैसातरा पहुंच मार्ग पर रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर के इंजन से तेज लपटें उठने लगीं और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर कौन्दकेरा निवासी दौलत राम साहु का था, जो खेत से धान लाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ और इंजन में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया। खड़े ट्रैक्टर में लगी भीषण आग! बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट, धूं-धूं कर जल गया पूरा इंजन, पढ़िए क्या हुआ #राजिम #ट्रैक्टरमेंआग #ShortCircuit #कौन्दकेरा #भैसातरा #धानकटाई #छत्तीसगढ़समाचार #BreakingNews pic.twitter.com/r6XSKzecpz— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 10, 2026 चालक ने दिखाई सूझबूझ, कूदकर बचाई अपनी जान घटना के समय ट्रैक्टर चालक वाहन में ही मौजूद था। जैसे ही इंजन से धुआं और आग की लपटें उठीं, चालक ने तुरंत ट्रैक्टर से छलांग लगा दी। उसकी सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब खत्म आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को आसपास फैलने से रोका। रबी सीजन में बढ़ी किसानों की चिंता इन दिनों क्षेत्र में रबी फसल की धान कटाई का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे समय में ट्रैक्टर में आग लगने की घटना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में लगातार उपयोग होने वाले वाहनों की समय-समय पर जांच जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। Post navigation सैलरी लेट हुई तो CMO ऑफिस बना अखाड़ा! इंजीनियर ने अकाउंटेंट को जड़े थप्पड़-घूंसे, VIDEO VIRAL… पढ़िए खबर कोरबा में CBI का ट्रैप: 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ क्लर्क