कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक साथ संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (28) की लाश एक ही फंदे पर पेड़ से लटकी मिली, जिससे मामला और भी उलझ गया है। दोनों युवक शादीशुदा थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। बुधवार दोपहर प्रमोद, अमित के घर पहुंचा और दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। रातभर इंतजार, सुबह मिली लाशपरिजनों ने पहले फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं लगा। रातभर तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ पर दोनों को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक फंदा, दो लाशें—बढ़ा सस्पेंसघटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों की लाश एक ही फंदे पर मिली। ऐसे में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की या किसी ने साजिश के तहत हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया। काम से दूरी भी सवालों मेंबताया जा रहा है कि दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। इस वजह से भी पुलिस हर पहलू को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस जांच जारीबालको थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और आत्महत्या व हत्या—दोनों एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। Post navigation तलाक के बाद पनपी नफरत: पूर्व पत्नी के शक में परिवार पर हमला, मां की हत्या, 7 घायल जग्गी मर्डर केस में नया मोड़: पहले बरी, अब उम्रकैद… क्या पलटेगा फैसला?