जैतू साव मठ को राशि नहीं मिलने का दावा, विधानसभा में गलत जानकारी देने का आरोप

कुलभूषण सिंह, रायपुर | जैतू साव मठ मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जैतू साव मठ भगवान राम से जुड़ा आस्था का केंद्र है, लेकिन इस मामले में विधानसभा के भीतर गलत जानकारी दी गई है।

बैज ने दावा किया कि मठ को वह राशि नहीं मिली, जिसका उल्लेख सदन में किया गया। इससे साफ है कि शासन-प्रशासन विधानसभा में भी गलत जानकारी दे रहा है। उन्होंने इसे न सिर्फ विधानसभा की गरिमा के खिलाफ बताया, बल्कि भगवान राम का भी अपमान बताया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में गलत उत्तर देना जनता को गुमराह करना है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रशासनिक लापरवाही पर निशाना साधते हुए बैज ने कहा कि राज्य की सरकार “भगवान भरोसे” चल रही है और यह “रिमोट कंट्रोल” सरकार बन चुकी है।

वहीं बीजेपी में कांग्रेस से गए नेताओं को पद मिलने पर भी उन्होंने तंज कसा। बैज ने कहा कि बीजेपी में अपने नेताओं की कमी हो गई है, इसलिए कांग्रेस से गए नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जा रही है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

JOHARPOST.IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *