बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में हुए युवक अभिषेक यादव हत्याकांड में अब नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ एक युवती से बातचीत थी। मोपका निवासी अभिषेक यादव (22) अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव (16) को बचाने मौके पर पहुंचा था, जिसे कुछ युवक पीट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने अभिषेक पर चापड़ से हमला कर दिया और उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश यादव की एक युवती से दोस्ती और बातचीत थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को उसका मोहल्ले के रहने वाले आशीष सूर्यवंशी और उसके साथियों से विवाद हुआ था। शनिवार देर रात यह विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। करीब 5 युवकों ने ओमप्रकाश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। भाई को बचाने पहुंचा, खुद बन गया शिकार अपने छोटे भाई को पिटता देख अभिषेक मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान मुख्य आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने कमर में छिपाकर रखा चापड़ निकालकर अभिषेक के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक मौके पर गिर पड़ा। दोस्तों ने उसे और ओमप्रकाश को तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश का इलाज जारी है। थाने का घेराव, लोगों में आक्रोश घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाने पहुंचे। करीब 50-60 लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों मेंआशीष सूर्यवंशी (22)महावीर सूर्यवंशी (23)रघुवीर सूर्यवंशी (26) शामिल हैं। सभी आरोपी फिलहाल मोपका क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच जारी पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।मोहल्ले की युवती से बातचीत को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई पर आरोपियों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।” -पंकज पटेल ASP बिलासपुर Bilaspur murder मोपका चौक पर खून-खराबा: BA स्टूडेंट की हत्या से सनसनी Bilaspur murder मोपका चौक पर खून-खराबा: BA स्टूडेंट की हत्या से सनसनी Post navigation crime news chhattisgarh : शादी का झांसा, सालों तक शोषण… फिर ‘नीची जाति’ कहकर छोड़ा, कोर्ट ने दी उम्रकैद CM साय के साथ ‘भावना दीदी’ की चौपाल… आम के पेड़ तले महिलाओं से सीधी बात