हेलिकॉप्टर से गांव पहुंचे CM… भावना बोहरा संग महिलाओं के बीच बैठे कवर्धा के कुई-कुकदूर गांव में सुशासन तिहार के तहत अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री; विधायक भावना बोहरा के साथ बैठकर सुनी जनसमस्याएं कवर्धा। प्रदेश में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को अचानक कवर्धा जिले के पंडरिया तहसील के कुई-कुकदूर गांव पहुंच गए। हेलिकॉप्टर के ग्रामीण क्षेत्र में उतरते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री ने सीधे लोगों के बीच पहुंचकर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सीएम के स्वागत में पंडरिया विधायक भावना बोहरा और भाजपा नेताओं ने गमछा भेंट किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर कलेक्टर, एसपी और डीएफओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आम के पेड़ तले सजी चौपाल, ‘भावना दीदी’ भी रहीं साथ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्थानीय विधायक भावना बोहरा (जिन्हें क्षेत्र में लोग प्यार से ‘भावना दीदी’ कहते हैं) ने गांव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। दोनों नेता ग्रामीण महिलाओं के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। महिलाओं ने राशन, आवास और अन्य योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम साय ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जनता से सीधा संवाद, योजनाओं की ली जानकारी मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा। अफसरों को सख्त निर्देश सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि हर आवेदक को उसकी समस्या की स्थिति की जानकारी मिले। 1 मई से 10 जून तक चल रहा सुशासन तिहार प्रदेशभर में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में समूह पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। Post navigation बिलासपुर मर्डर केस अपडेट: युवती से बातचीत बना विवाद, भाई को बचाने पहुंचे युवक की हत्या; 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार बालोद मुए थाई में छत्तीसगढ़ का जलवा: मायरा समेत 4 खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले