गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई हत्या और लूट की वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। बीच बाजार स्थित एक सराफा दुकान में बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाश घुस गए। बदमाशों का मकसद लूटपाट बताया जा रहा है। विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली जानकारी के मुताबिक, सराफा व्यापारी पप्पू उर्फ प्रदीप सोनी ने बदमाशों का विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही व्यापारी दुकान में ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद बदमाश दुकान से गहने लूटकर मौके से फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे SP, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। SP अविनाश मिश्रा सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी शुरू कर दी गई है। बस स्टैंड में चक्का जाम, लोगों में आक्रोश व्यापारी की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय व्यापारियों ने पेंड्रा बस स्टैंड में शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे शहर में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। Post navigation देवभोग में तनाव: शव रखकर प्रदर्शन, अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग देवभोग में खूनी हमला! मितानिन महिला की गर्दन पर ब्लेड से वार, मौत