रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। गोकुल नगर निवासी और वेल्डिंग का काम करने वाले आवेश खान पर कासिम उर्फ अम्मू ने चाकू से हमला कर दिया।

घटना शाम करीब 4 बजे संतोषी नगर स्थित आयुष अस्पताल के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने आवेश खान को जान से मारने की धमकी दी और सीने के दाहिने हिस्से में धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आवेश खान के दोस्त दिव्यांश पाल ने बताया कि घटना के बाद आवेश ने उन्हें फोन कर पूरी जानकारी दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और अन्य लोगों को दी।

घायल आवेश को तत्काल गुडविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

आवेश के पिता ने बताया कि उनके बेटे पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे। परिजनों ने टिकरापारा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कासिम उर्फ अम्मू पहले भी पुराने विवाद में शामिल रहा है और फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *