रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने के बाद देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब बयानबाज़ी भी तेज होती जा रही है। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस बोली- हम विरोध में नहीं, प्रक्रिया पर आपत्तिरायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रंजीत रंजन ने साफ कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि परिसीमन विधेयक को लेकर आपत्ति जता रही है। उनका कहना है कि बिना जनगणना कराए परिसीमन करना संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ होगा। ‘543 सीटों पर तुरंत लागू हो महिला आरक्षण’कांग्रेस सांसद ने मांग की कि 2023 में पारित महिला आरक्षण को लोकसभा की 543 सीटों पर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनगणना ही नहीं हुई है तो परिसीमन कैसे संभव है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर स्पष्टता नहीं दे रही और उसकी नीयत साफ नहीं है। भाजपा की रैली पर भी साधा निशानाइधर, रायपुर में सोमवार को भाजपा द्वारा निकाली गई जनाक्रोश रैली को भी कांग्रेस ने निशाने पर लिया। इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए थे। भाजपा ने महिला आरक्षण बिल गिराने का आरोप कांग्रेस पर लगाया था, लेकिन कांग्रेस ने इसे राजनीतिक छलावा करार दिया। सियासत गरम, बयानबाज़ी जारीमहिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमा गया है। एक ओर भाजपा कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है, तो वहीं कांग्रेस केंद्र सरकार की नीयत और प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। आने वाले समय में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। Post navigation CG NEWS: पहले कहानी, फिर खुला खौफनाक सच ,एक जिद और मौत…पढ़कर हिल जाएंगे आप High Court order: RTE में देरी से मचा हड़कंप! 14 हजार बच्चों का भविष्य अधर में, यही है काम की खबर… सीधे आपके बच्चे के भविष्य से जुड़ी