पंडरिया। जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति रविशंकर चंद्रवंशी की पहल और सक्रिय प्रयासों से ग्राम पंचायत रोहरा के आश्रित ग्राम चारभाठा कला में 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान सभापति रविशंकर चंद्रवंशी, ग्राम के उपसरपंच नारद पटेल, नरेंद्र चंद्रवंशी, शेषनारायण चंद्रवंशी, लखाराम पटेल, मालकराम पटेल, नेतराम पटेल, चिंताराम चंद्रवंशी, जागेश्वर चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभापति रविशंकर चंद्रवंशी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पेयजल, नाली निर्माण, बीज वितरण और अन्य विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि किसी भी गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी न रहे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान कराया जा रहा है। चारभाठा कला में 100 केवी ट्रांसफार्मर की स्थापना भी इसी प्रयास का परिणाम है, जिससे गांव के लोगों को बिजली की कम वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलेगी।

रविशंकर चंद्रवंशी ने कहा कि विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला शिक्षा, किसानों के हित और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास कार्यों को इसी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर स्थापना पर खुशी जताते हुए सभापति रविशंकर चंद्रवंशी और विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े