रायपुर: दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री और कौशांबी (उत्तर प्रदेश) निवासी विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर बड़ा सियासी तांडव मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी पहुंचे थे, तभी दिल्ली पुलिस की टीम ने उन्हें दबिश देकर गिरफ्तार किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि तिवारी ने 3 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट के आधार पर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कांग्रेस में हड़कंप, बीजेपी पर लगाया दमन का आरोप विनोद तिवारी की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी का कहना है कि पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस ने ट्वीट किया: “बीजेपी सच से डरती है। वैचारिक लड़ाई को पुलिस के दम पर लड़ना कायरता है।” कौन हैं विनोद तिवारी? विनोद तिवारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और PCC में संयुक्त महामंत्री के पद पर हैं। पार्टी का दावा है कि उनकी गिरफ्तारी आगामी चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश है। दिल्ली पुलिस तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। सियासी गलियारे में हलचल: इस गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। विपक्ष इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है, वहीं बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। Post navigation धोखे और धमकी का दर्द, रूम पार्टनर के कारण युवक ने फांसी लगाई रायगढ़ पुलिस में बड़ी सर्जरी: 219 जवानों के ट्रांसफर से महकमे में हलचल