रायगढ़। Raigarh जिले के पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने विभागीय व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़ी तबादला सूची जारी की है। नई सूची के तहत एक सब-इंस्पेक्टर, करीब एक दर्जन असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 219 पुलिस कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन सभी को जिले के अलग-अलग थानों और इकाइयों में तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह बदलाव कामकाज में तेजी लाने, जिम्मेदारियों का संतुलन बनाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के मकसद से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों को दूसरी जगह भेजकर विभाग में नई ऊर्जा लाने की कोशिश की गई है। इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कई थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलने की उम्मीद है। Transfer-list-Distt.RGH-14.3.26Download Post navigation कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार! दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ पुराने पोस्ट के लिए किया कार्रवाई अस्पताल के पीछे नाली में मिला नवजात का शव, कचरा बीनने वाली महिला की नजर पड़ी तो खुला राज