वंदे भारत एक्सप्रेस में हाई-प्रोफाइल तस्करी

रायपुर: तेज रफ्तार और हाईटेक सुविधाओं के लिए जानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। AC 2 कोच में सफर कर रहीं दो युवतियों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच के दौरान पकड़ा गया, जहां उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

गिरफ्तार युवतियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है, जो तिफरा बिलासपुर की निवासी बताई जा रही हैं। ये दोनों विशाखापट्टनम से करीब 24 किलो गांजा लेकर आ रही थीं, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपये आंकी गई है। इस पूरे मामले में NCB और RPF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *