धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शराब पीने के लिए पैसों की मांग को लेकर हुए विवाद में मां और छोटे बेटे ने मिलकर 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस के मुताबिक, घटना 29 जून की है। मृतक नरसिंग साहू शराब पीने का आदी था और अक्सर घर में पैसों को लेकर विवाद करता था। घटना वाले दिन भी उसने शराब के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मां कमला बाई साहू (60) और छोटे भाई नरेश साहू (22) ने नारियल की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि बाद में उसे कीटनाशक भी पिलाया गया और शव को फंदे से लटका दिया गया। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और पूछताछ में मां और छोटे बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। Tags: धमतरी, कुरूद, हत्या, मां-बेटा, शराब विवाद, छत्तीसगढ़, पुलिस, क्राइम #Hashtags:#Dhamtari #Kurud #CrimeNews #Chhattisgarh #MurderCase #JoharPost #BreakingNews #CGNews Post navigation 300 से ज्यादा 5 स्टार होटलों को बना चुका था निशाना! खुद को कभी विदेशी गाइड, कभी योगा टीचर बताकर करता था ठगी, रायपुर पुलिस ने दबोचा दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दिल्ली से 3 आरोपी गिरफ्तार