18 साल की महिला नक्सली के सरेंडर से मचा हलचल: अब 47 और माओवादी छोड़ेंगे हथियार, बस्तर तक पड़ेगा बड़ा असर! जगदलपुर। नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी हलचल सामने आई है। तेलंगाना में 18 वर्षीय महिला माओवादी मुडियम रामे उर्फ राजिता के आत्मसमर्पण के बाद अब छत्तीसगढ़ कैडर के 47 और नक्सली भी हथियार डालने की तैयारी में हैं। भले ही यह घटनाक्रम तेलंगाना में हो रहा है, लेकिन इसका सीधा असर बस्तर क्षेत्र पर पड़ना तय माना जा रहा है, क्योंकि समर्पण करने वाले अधिकांश नक्सली यहीं सक्रिय रहे हैं। तेलंगाना के मुलुगु जिले में मुडियम रामे उर्फ राजिता ने पुलिस के सामने सरेंडर कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया। मुलुगु एसपी सुधीर रामनाथ केकान ने उसे 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और पुनर्वास योजना के तहत मुख्यधारा में लौटने की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया गया कि राजिता बीजापुर जिले के बसागुड़ा क्षेत्र की रहने वाली है और साउथ बस्तर डिवीजनल कमेटी की सदस्य के रूप में सक्रिय थी। इसके साथ ही वह नक्सलियों की 9वीं प्लाटून से भी जुड़ी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, राजिता के आत्मसमर्पण के बाद अब हैदराबाद में बड़ी संख्या में माओवादी सरेंडर करने वाले हैं। इनमें बटालियन नंबर-1 के कमांडर हेमला वेज्जा सहित 47 नक्सली शामिल हैं, जो 34 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने आयोजित होगा। सुरक्षा एजेंसियां इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही हैं। माना जा रहा है कि इससे नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगेगा और बस्तर में उनकी गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा। Post navigation Love Triangle : एक रिश्ता, दो शादियां और खून … Facebook वाला प्यार…सुबह-सुबह मौत की दस्तक, सनसनीखेज ही नहीं, पूरी घटना सिर्फ JoharPost.in पर पढ़िए CG satta network सट्टेबाज, रीलबाज, गालीबाज… बनावटी लाइफ का सच बेनकाब… बाबू खेमानी अंदर, बाप-भाई फरार… अब पुलिस का अगला प्लान क्या?