लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के पटपरहा गांव में एक घर से महिला और पुरुष के शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। घटना खुड़िया वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव की है, जहां दोनों मृतक एक ही मकान के भीतर मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय संतराम बैगा और 40 वर्षीय रामकली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में संतराम बैगा का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि रामकली घर के भीतर मृत पाई गई। मौके की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही खुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर प्रेम संबंधों की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। Post navigation 18 जून तक बंद रहेगा रेलवे स्टेशन गेट नंबर-7 का अंडरब्रिज, इन वैकल्पिक मार्गों से करें सफर महादेव सट्टा केस: 423 करोड़ की संपत्ति को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…अदालत ने संपत्ति सुरक्षा को दिया महत्व