रायपुर। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी मार्ग) स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज को मरम्मत और निर्माण कार्यों के चलते 18 जून तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पाइपलाइन बिछाने, कवर शेड लगाने तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। प्रतिदिन 20 से 25 हजार वाहनों की आवाजाही वाले इस मार्ग के बंद होने से अब ट्रैफिक का दबाव तेलघानी नाका और नर्मदापारा अंडरब्रिज पर बढ़ने की संभावना है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तेलघानी नाका ओवरब्रिज, चुनाभट्टी अंडरब्रिज और नर्मदापारा अंडरब्रिज को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है तथा लोगों से समय से पहले घर से निकलने और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *