रायपुर। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में स्थित दिगंबर जैन मंदिर के पीछे एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारण आग और भड़क गई, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार फैल गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं गंज थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। Post navigation मोहला-मानपुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई: जंगल से AK-47 और INSAS समेत हथियारों का जखीरा बरामद 3 घंटे में 159 लोग पकड़े गए… क्या आप भी करते हैं ये खतरनाक गलती? देखें वीडियो