चरित्र शंका में पत्नी से हैवानियत! बाल काटे, सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाने का आरोप… पति गिरफ्तार कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत काटकोना गांव में एक महिला के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति जितेंद्र घसिया पर हाथ-पैर बांधकर मारपीट करने, बाल काटने, सिर मुंडवाने और पेशाब पिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी और जितेंद्र घसिया की वर्ष 2006 में लव मैरिज हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें 18 वर्षीय बेटा, 16 वर्षीय बेटी, 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला पंडोपारा में अलग रह रही थी। महिला के अनुसार, 14 जून को उसका पति उसे खोजते हुए पंडोपारा पहुंचा। वहां चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने उसके हाथ-पैर बांध दिए, जूते और थप्पड़ों से मारपीट की, बाल खींचे और कैंची से बाल काटने के बाद रेजर से सिर मुंडवा दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान उसके बच्चे भी मौजूद थे। आरोप है कि पति के कहने पर बच्चों से भी मां को थप्पड़ मरवाए गए। बाद में महिला ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि उसे पहले बच्चे और फिर पति का पेशाब पिलाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं आरोपी पति जितेंद्र घसिया का आरोप है कि उसकी पत्नी पहले उसके जीजा और बाद में भांजे के साथ चली गई थी। कुछ समय बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे, लेकिन विवाद के बाद महिला दोबारा अलग रहने लगी। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। पटना थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती शिकायत में पेशाब पिलाने का जिक्र नहीं था, लेकिन वायरल वीडियो और बाद के बयान में यह आरोप सामने आने के बाद मामले में अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चरित्र शंका में पत्नी से हैवानियत! बाल काटे, सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाने का आरोप; VIDEO वायरल , पति गिरफ्तार#Hashtags: #कोरिया #जितेंद्रघसिया #पत्नीप्रताड़ना #वायरलवीडियो #पटनाथाना #महिलाउत्पीड़न #छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/fVXMHFzXAY— JOHARPOST.IN (@johar_post) June 19, 2026 #Hashtags: #कोरिया #जितेंद्रघसिया #पत्नीप्रताड़ना #वायरलवीडियो #पटनाथाना #महिलाउत्पीड़न #छत्तीसगढ़ Post navigation रायपुर में तेज रफ्तार थार चलाना पड़ा भारी, लोगों ने सड़क पर कर दी कुटाई; देखिए ‘उड़कचुल्लू’ की दादागिरी CM साय की अचानक बैठक पर विजय शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई