ढेबर परिवार का नाम लेकर धौंस दिखाने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आर्यन पुरोहित का वीडियो रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग इलाके में रैश ड्राइविंग को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि होटल कारोबारी और शराब घोटाले में आरोपी रहे नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित की लोगों ने पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में एक युवक उसे धक्का देते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, आर्यन पुरोहित अपनी थार (CG13 AT 7722) को तेज रफ्तार में चला रहा था। आरोप है कि मोतीबाग के सामने उसने कई बाइक सवारों को कट मारे और इसी दौरान एक बाइक सवार को टक्कर लग गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन रोककर विरोध जताया, जिसके बाद मौके पर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों द्वारा रोके जाने पर आर्यन पुरोहित और बाइक सवारों के बीच तीखी बहस होने लगी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल गर्मा गया। इस दौरान आर्यन पुरोहित ने पुलिस बुलाने की बात कही। स्थानीय लोगों का दावा है कि विवाद के दौरान आर्यन पुरोहित ने खुद को ढेबर परिवार का परिचित बताते हुए प्रभाव दिखाने की कोशिश की। लोगों का यह भी कहना है कि उसने गिरिराज होटल से जुड़ा होने का हवाला देते हुए धौंस जमाने का प्रयास किया। वहीं, आर्यन पुरोहित ने पिटाई करने वाले युवक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों और आर्यन पुरोहित के बीच बहस, धक्का-मुक्की और झूमाझटकी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक राहगीर द्वारा उसे थप्पड़ मारते हुए भी देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। तेज रफ्तार थार चलाना पड़ा भारी, लोगों ने सड़क पर कर दी कुटाई; देखिए ‘उड़कचुल्लू’ की दादागिरी#आर्यनपुरोहित #नितेशपुरोहित #रायपुर #मोतीबाग #थार #रैशड्राइविंग #वायरलवीडियो pic.twitter.com/JaMwFMU1bX— JOHARPOST.IN (@johar_post) June 18, 2026 Post navigation रायगढ़ में मोबाइल कैमरे में कैद हुई विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस चरित्र शंका या क्रूरता की इंतहा? रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, शक, गुस्सा और बदला… फिर पत्नी के साथ जो हुआ…VIDEO में कैद दर्द