बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel बुधवार को पूरी तरह आक्रामक अंदाज में नजर आए। प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों, कानून व्यवस्था, धर्म और राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तंज कसते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि जनता को पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की सलाह दी जाती है, लेकिन दूसरी तरफ बड़े उद्योगपति विदेशों में अरबों का निवेश कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” वाला बयान देकर राजनीतिक माहौल और गर्म कर दिया।

कवर्धा, मरवाही और प्रदेश में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाते हुए बघेल ने कहा कि राज्य में रेप, लूट और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही भाजपा सरकार का सुशासन है? पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्रवाई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई मामलों में बिना ठोस सबूत के केस दर्ज किए जा रहे हैं।

धर्म और राजनीति को लेकर दिए बयान में भूपेश बघेल ने Jagadguru Rambhadracharya और Dhirendra Krishna Shastri का जिक्र करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर पर्ची से सब संभव है तो जनता को राहत भी दिलाई जाए।

युवाओं की नाराजगी पर बोलते हुए भूपेश बघेल ने “कॉकरोच जनता पार्टी” का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा व्यवस्था और भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ते गुस्से का संकेत है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *