रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल कर सेक्स की डिमांड की और बाद में व्हाट्सऐप पर नग्न तस्वीरें भेजकर परेशान किया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। अज्ञात नंबर से कॉल, आपत्तिजनक बातेंपीड़िता के मुताबिक 30 अप्रैल की सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अश्लील बातें शुरू कर दीं और निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछते हुए सेक्स की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौजमहिला अधिकारी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद कॉल काट दिया गया। फिर कॉल और व्हाट्सऐप पर न्यूड फोटो4 मई की सुबह आरोपी ने फिर उसी नंबर से कॉल और मैसेज किए। इस बार उसने व्हाट्सऐप पर अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं, जिससे महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मानसिक तनाव में पीड़ितापीड़िता का कहना है कि इस घटना का असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ रहा है और वे मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में शिकायत, जांच शुरूमहिला अधिकारी ने टिकरापारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के साथ आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा गया है। साइबर सेल की मदद से जांचपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा- जल्द गिरफ्तारीपुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए Post navigation LIVE: पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय से देश को कर रहे संबोधित, बंगाल में ऐतिहासिक जीत