सौरभ चंद्राकर के इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा, लक्जरी विला-फ्लैट और बुर्ज खलीफा तक पहुंची जांच रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है, जिसमें दुबई और नई दिल्ली की हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी शामिल हैं। जांच में सामने आया कि दुबई के पॉश इलाकों—दुबई हिल्स, बिजनेस बे, SLS रेजिडेंस और यहां तक कि बुर्ज खलीफा में भी आरोपी ने अवैध कमाई से आलीशान फ्लैट और विला खरीदे थे। ये संपत्तियां उसके सहयोगियों के नाम पर दर्ज थीं, जिनके जरिए पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। ED के मुताबिक, महादेव सट्टा ऐप एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था, जो भारत समेत कई देशों में ऑनलाइन बेटिंग का जाल फैला चुका था। इस नेटवर्क को दुबई से ऑपरेट किया जाता था, जहां से करोड़ों की अवैध कमाई को हवाला, फर्जी खातों और क्रिप्टो के जरिए बाहर भेजा जाता था। अब तक इस मामले में देशभर में 175 से ज्यादा ठिकानों पर छापे पड़ चुके हैं और 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं 70 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। ED इस पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने में जुटी है और आगे भी बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। JOHARPOST.IN Post navigation CRIME NEWS: अमेरिकन-यूरोपियन नागरिकों को लूटने वाला कॉल सेंटर गिरोह पकड़ा, 25+ गिरफ्तार प्लास्टिक बोतल में शराब के फैसले पर बवाल | रायपुर में बोतल संघ का विरोध, सरकार से 6 महीने की मांग