रायपुर। Swami Vivekananda Airport परिसर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा एक मजदूर अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों ने घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मजदूर सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि काम के दौरान मजदूर ने सेफ्टी बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं पहन रखे थे। हादसे के बाद एयरपोर्ट में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मजदूर को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा! 30 फीट ऊपर से गिरा मजदूर#रायपुर_एयरपोर्ट #स्वामी_विवेकानंद_एयरपोर्ट #एयरपोर्ट_हादसा #मजदूर_गिरा #रायपुर_न्यूज #छत्तीसगढ़_न्यूज #एयरपोर्ट_सुरक्षा #बड़ा_हादसा #वेटिंग_हॉल #मजदूर_घायल pic.twitter.com/ohBu4GOP2t— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 21, 2026 Post navigation भीषण गर्मी में ग्रामीणों को राहत: जनपद सदस्य रविशंकर चंद्रवंशी ने कराया बोर खनन, अब दूर होगी पानी की समस्या ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी पर कोर्ट सख्त, 90 दिन में नई सूची बनाने का आदेश