पंडरिया। खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच पंडरिया में किसानों को निःशुल्क अरहर बीज वितरित किया गया। कृषि विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में किया गया, जबकि वितरण कार्यक्रम में जनपद पंचायत सभापति रविशंकर चंद्रवंशी मौजूद रहे। उनके साथ जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान भी शामिल हुए।

क्षेत्र क्रमांक-22 के किसानों को उन्नत किस्म के अरहर बीज उपलब्ध कराए गए। कृषि विभाग ने बताया कि इसका उद्देश्य दलहन उत्पादन बढ़ाने, किसानों की लागत कम करने और बेहतर पैदावार के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान सभापति रविशंकर चंद्रवंशी ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बीज उपचार, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण सहित वैज्ञानिक खेती की जानकारी भी दी। किसानों ने समय पर बीज वितरण को खेती के लिए उपयोगी पहल बताते हुए इसका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 50 किसानों को निःशुल्क अरहर बीज का वितरण किया गया। समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। किसानों ने कहा कि बीज वितरण से खरीफ सीजन की तैयारी आसान होगी, खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी और दलहन उत्पादन बढ़ाने का अवसर मिलेगा। किसानों ने इस पहल को कृषि के लिए उपयोगी बताते हुए शासन और कृषि विभाग के प्रति आभार भी जताया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य रानी मिथलेश चंद्रवंशी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जरूर पढ़े