रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद एक्सपायरी मिल्क पाउडर बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। मृत बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मेकाहारा चौक स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर से खरीदा गया एक्सपायरी मिल्क पाउडर पिलाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर कन्नोजे की पत्नी डागेश्वरी कन्नोजे ने 29 जून को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था। मां का दूध पर्याप्त नहीं होने पर डॉक्टर की सलाह पर 30 जून को मेकाहारा गेट के पास स्थित मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर खरीदा गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चियों में से एक को वही मिल्क पाउडर पिलाया गया, जिसके बाद 4 जुलाई को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने मिल्क पाउडर के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट देखकर बताया कि उसकी हालत एक्सपायरी मिल्क पाउडर पीने से बिगड़ी हो सकती है। इसके बाद जब परिवार मेडिकल स्टोर पहुंचा तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके हाथ से वह डिब्बा लेकर उसकी जगह दूसरा डिब्बा दे दिया। मामले की शिकायत मौदहापारा थाना में की गई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का नोटिस जारी किया है। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी पत्र भेजा गया है। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। Post navigation हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा… जशपुर में बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या का खुलासा भावना बोहरा के नेतृत्व में किसानों को मिला मुफ्त अरहर बीज, सभापति रविशंकर चंद्रवंशी की मौजूदगी में हुआ वितरण