रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे गिरोह का खुलासा हुआ और कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक थार गाड़ी में घूमते हुए चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने एक थार वाहन (CG 04 VU 9904) और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। तीन आरोपी गिरफ्तार, नाम सामने आए इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान: प्रतीक सिंह खालिद दीपक कोसरिया के रूप में हुई है। शुरुआती गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम सामने आए, जिन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लंबे समय से कर रहे थे सप्लाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह गिरोह लंबे समय से रायपुर शहर में सक्रिय था और खासकर युवाओं को निशाना बनाकर चिट्टा सप्लाई करता था। आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर नशा बेचते थे। मोबाइल से खुलेंगे नेटवर्क के राज जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर कार्रवाई कर रही है ताकि शहर में फैल रहे इस जहर को रोका जा सके। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कार्रवाई रायपुर पुलिस पहले भी चिट्टा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस अब इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। Post navigation छत्तीसगढ़ विधानसभा : “चुनावी झुनझुना” बनाम “महिला अधिकार”, सदन में भिड़ंत Swami Vivekananda Airport फ्लाइट 6E-135, बेहोश हुई महिला …जमीन पर दौड़ी एंबुलेंस…