IPL शुरू होने से पहले पुलिस का खास संदेश; क्रिकेट की भाषा में दी चेतावनी, बेटिंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर


रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगाज से पहले रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों और ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सट्टेबाजी करने वालों पर इस बार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अपने संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए क्रिकेट की भाषा का सहारा लिया। पुलिस ने कहा कि “कानून के साथ खेलना भारी पड़ सकता है, क्योंकि कानून की टीम हर हाल में टारगेट चेज करना जानती है।”


क्रिकेट स्टाइल में पुलिस का संदेश

  • “कानून के साथ मत खेलना, वरना मैच ही नहीं जेल भी देखनी पड़ेगी”
  • “गलत पार्टनरशिप ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी”
  • “कानून की टीम हर टारगेट को चेज करने में माहिर है”

इन पर रहेगी खास नजर

  • IPL के दौरान होने वाली ऑनलाइन सट्टेबाजी
  • फर्जी सट्टा आईडी बनाकर लोगों को जोड़ने वाले गिरोह
  • ऑफलाइन नेटवर्क के जरिए चलने वाला अवैध जुआ

फर्जी आईडी से दूर रहने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की फर्जी सट्टा आईडी या बेटिंग नेटवर्क से दूर रहें। ऐसे मामलों में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सीधा संदेश

रायपुर पुलिस का साफ कहना है कि सट्टेबाजी छोड़ दीजिए, नहीं तो अगला पड़ाव सीधे जेल हो सकता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *