बॉबी ठाकुर,रायपुर। राजधानी में सोशल मीडिया के जरिए ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक डेंटिस्ट को ऑनलाइन कोर्स और निवेश में मुनाफे का झांसा देकर करीब 37.5 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित गुलाब चंद बैद ने राजेन्द्र नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर “फैरल्य LLC” नाम से ग्रुप बनाया और “विक्ट्री वाणगर्दः” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जोड़ा। इसके बाद एक महीने का कोर्स कराने और निवेश पर भारी रिटर्न दिलाने का लालच दिया गया। शुरुआत में छोटे-छोटे फायदे दिखाकर पीड़ित का विश्वास जीता गया और फिर अलग-अलग चरणों में बड़ी रकम ट्रांसफर करवा ली गई।

ये भी पढ़े : CRIME | इलाज के बहाने आया कैदी हुआ फरार, जाते-जाते क्या ले गया साथ? पढ़िए पूरी खबर…

जब डेंटिस्ट को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख रुपये होल्ड करवा दिए हैं। बाकी रकम की ट्रैकिंग की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान ग्रुप, लिंक या निवेश के ऑफर पर भरोसा न करें और सतर्क रहें। साइबर ठगी के मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

JOHARPOST.IN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *