जशपुर: छत्तीसगढ़ के Jashpur district में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। Kunkuri के पास National Highway 43 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बुंदिया चट्टान निवासी प्रीतम अपने दोस्त के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने दुलदुला थाना क्षेत्र के बांसपतरा गांव जा रहा था। दोनों युवक जब वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बारात रात में आएगी। इसके बाद वे वापस अपने घर लौटने लगे।

इसी दौरान जब दोनों युवक नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो जशपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

हादसे में प्रीतम के सिर, सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे उसके दोस्त को हाथ, पैर और कंधे में चोट आई है। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से कुनकुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

t

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *