सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र का कथित अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने छात्र को शनि मंदिर के पीछे गौठान के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, छात्र शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहा था। इसी दौरान 8-9 युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक की चाबी व नकदी भी छीन ली। घटना के बाद छात्र घर पहुंचा, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। अड़भार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: आनंद कुमार रात्रे (19 वर्ष) दिनेश रात्रे (24 वर्ष) सोम कुमार रात्रे उर्फ पालू (19 वर्ष) 3 अन्य आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए कानून के तहत उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती। Post navigation रायपुर में मैकेनिक की खुदकुशी के 9 दिन बाद मिला वीडियो, पुलिसकर्मी समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप कोरिया में छात्रा पूजा सिंह सुसाइड केस: IC Mart संचालक विनोद वैद गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार