रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में पत्नी से प्रताड़ना, पहली शादी छिपाकर विवाह करने और नाबालिग बेटे से कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने के आरोपी वसीम मोहम्मद (43) को पुलिस ने न्यायालय से एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगवाए गए। क्या है पूरा मामला? कोरबा जिले की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने 29 मई 2026 को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि रायगढ़ के जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर वर्ष 2021 में उससे मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि बच्चा होने के बाद वसीम का व्यवहार बदल गया। वह मारपीट करता था, घर से निकाल देता था और धार्मिक गतिविधियों के लिए दबाव बनाता था। नाबालिग बेटे से नारे लगवाने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि वसीम मोहम्मद उससे और उसके बच्चों से जबरन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था तथा विरोध करने पर मारपीट करता था। आरोपी के जेल जाने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 85, 351, 152 और 197 के साथ छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच जारी एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर मामले की जांच डीएसपी उन्नति ठाकुर की निगरानी में की जा रही है। प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को घटनास्थल ले जाकर पूछताछ और निरीक्षण के बाद दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या: घर बुलाकर रात में किया हमला, आरोपी पति गिरफ्तार भिलाई में नर्सिंग छात्रा खुशी साहू की हत्या: एकतरफा प्यार में आरोपी पिंटू साहू ने रची साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार