धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पत्नी के प्रेम-प्रसंग से नाराज एक पति ने कथित तौर पर उसकी प्रेमी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बाजार कुर्रीडीह का है। पत्नी के प्रेम-प्रसंग से उपजा विवाद पुलिस के अनुसार, ग्राम बाजार कुर्रीडीह निवासी पूर्णिमा सोरी (31) का पिछले लगभग एक वर्ष से मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शंकर समय-समय पर पूर्णिमा से मिलने उसके गांव आता था। कुछ दिन पहले पूर्णिमा अपनी दो बेटियों के साथ मंदसौर भी गई थी और वहां चार से पांच दिन रहने के बाद वापस लौट आई थी। घर बुलाकर रची हत्या की साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी के इस संबंध से नाराज पति योगेंद्र सोरी ने शंकर की हत्या की योजना बनाई। 8 जुलाई को जब शंकर बाजार कुर्रीडीह पहुंचा तो योगेंद्र ने अपनी पत्नी के माध्यम से उसे घर बुला लिया। रात में सभी ने साथ भोजन किया। इसके बाद पति-पत्नी, उनके दोनों बच्चे और शंकर एक ही हॉल में सो गए। रात 3 बजे कुल्हाड़ी से किया हमला बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे योगेंद्र सोरी ने सो रहे शंकर सूर्यवंशी के गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर को तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। आरोपी योगेंद्र सोरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस ने अफवाहों का किया खंडन घटना के बाद क्षेत्र में यह अफवाह फैल गई थी कि मृतक पुलिस विभाग का जवान था। हालांकि धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक किसी भी पुलिस या सुरक्षा बल का सदस्य नहीं था और सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की जानकारी पूरी तरह गलत है। Post navigation 15 दिन पहले खुला 22 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फटा, कोरबा में 3 करोड़ की पुलिया भी टूटी वसीम मोहम्मद गिरफ्तार: पत्नी से प्रताड़ना, नाबालिग बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने कराया घटनास्थल का निरीक्षण