सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पासिंग नाला के पास एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे एक युवती अधजली अवस्था में मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आग में झुलसने का कारण भी फिलहाल अज्ञात है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। JOHARPOST.IN Post navigation 2 खाल, 9 आरोपी और बड़ा रैकेट! वन विभाग ने ऐसे दबोचा पूरा गिरोह … VIDEO देखें : रायपुर में दो जगह आग से हड़कंप: खमतराई के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट जली, भनपुरी के बंद तंबाखू गोदाम में भी भड़की आग