इलाज के नाम पर जुल्म! रायपुर नशा मुक्ति केंद्र का वायरल वीडियो देख सन्न रह जाएंगे आप रायपुर। राजधानी में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां इलाज के नाम पर एक युवक के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है और पुलिस ने भी संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के नबरंगपुर जिले के रहने वाले अंकुर मांझी को उसके परिजन नशे की लत छुड़ाने के उद्देश्य से पिछले साल सितंबर में रायपुर के एक केंद्र में भर्ती कराए थे। परिजनों का आरोप है कि जब वे अक्टूबर में बेटे से मिलने पहुंचे, तो केंद्र के कर्मचारियों ने न सिर्फ उन्हें मिलने से रोका बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार और अपमानजनक टिप्पणी भी की। बाद में जब नवंबर में वे अंकुर को वापस गांव लेकर आए, तो उसके शरीर पर चोट के निशान दिखे। पूछने पर युवक ने केंद्र में मारपीट होने की बात बताई और इस मामले में संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा का नाम सामने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पंडरी थाने में आरोपी अनिकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों का कहना है कि वे बेटे को तीन महीने के इलाज के लिए भर्ती कराए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में उसकी हालत बिगड़ने लगी और मजबूरी में उसे वापस ले जाना पड़ा। फिलहाल अंकुर का इलाज विशाखापट्टनम में जारी है। इस पूरे मामले ने नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। JOHARPOST.IN Post navigation 3 घंटे में 159 लोग पकड़े गए… क्या आप भी करते हैं ये खतरनाक गलती? देखें वीडियो रायपुर ब्रेकिंग: बस्तर को बड़ी राहत, 2 साल बाद फिर शुरू हुई हवाई सेवा