“मेरी सवारी…” को लेकर बवाल, ऑटो चालक ने बोतल से किया वार… आगे पढ़ें पूरा मामला रायपुर। राजधानी के एयरपोर्ट के बाहर सवारी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। दो ऑटो चालकों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और एक चालक ने दूसरे पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परमानंद धृतलहरे के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने आरोपी जुबेर खान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना माना कैप थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सवारी को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार दोनों चालक एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चलाते हैं। शुक्रवार रात सवारी बैठाने को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। बोतल से किया जानलेवा हमला झगड़े के दौरान आरोपी ने पास में पड़ी कांच की बोतल उठाई और परमानंद के सिर पर दे मारी। तेज वार से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत स्थिर, सिर में गहरी चोट डॉक्टरों के मुताबिक घायल के सिर में गंभीर चोट आई है, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को दबोचा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एयरपोर्ट एरिया में अक्सर होते हैं विवाद एयरपोर्ट के बाहर सवारी को लेकर ऑटो चालकों के बीच झगड़े की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पार्किंग स्टाफ के साथ बदसलूकी और मारपीट की शिकायतें भी मिलती रही हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigation 40 साल की महिला और 25 साल के युवक…गांव छोड़ 45 किमी दूर पहुंचे… पढ़ें और जानें क्या हुआ डर के साए में ड्यूटी क्यों? जनगणना कर्मचारियों ने सरकार से मांगी 1 करोड़ की सुरक्षा…अगर आप भी जनगणना कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए है…