रायपुर। राजधानी रायपुर में भू माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार भले ही भू माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती हो, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला शहर के वीआईपी रोड क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक किसान की जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगा है।

पीड़ित किसान मोहन लाल साहू का कहना है कि उन्होंने वर्ष 1985 में यह जमीन खरीदी थी और तब से अपने भाइयों के साथ उस पर खेती करते आ रहे हैं। किसान के अनुसार, अचानक एक दिन संजय नचरानी अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किसान के साथ फोटो ली और वहां से चला गया।

इसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा, जहां पहली सुनवाई 22 अप्रैल को तय की गई है। लेकिन इससे पहले ही कथित रूप से पटवारी और तहसीलदार की मिलीभगत से जमीन का नामांतरण संजय नचरानी के नाम कर दिया गया। जब किसान इस संबंध में जानकारी लेने तहसील कार्यालय पहुंचा, तो उसे वहां से भगा दिया गया।

पीड़ित किसान का आरोप है कि अब उसे बड़े नेताओं और मंत्रियों के नाम पर धमकाया जा रहा है। खुद को डरा और असहाय महसूस कर रहा किसान अब सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *