बलौदाबाजार। पुलिस ने ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक रामकुमार साय की पत्नी मीना बाई साय, बड़े भाई महावीर साय और सहयोगी वैभव उर्फ अंशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रामकुमार आदतन शराबी था और अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। रोजाना की पारिवारिक कलह और दुर्व्यवहार से तंग आकर आरोपियों ने 29 मार्च की रात 11 बजे से 30 मार्च की सुबह 2.30 बजे तक योजना बनाकर गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पोस्टमार्टम में मौत का कारण होमीसाइडल पाया गया। पुलिस ने मामले में धारा 103 (1), 61(2), 238 (क) और 3(5) जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया कि साक्ष्य मिटाने के लिए उन्होंने गमछों को पत्थरों से बांधकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से 3 गमछे और पत्थर बरामद किए, साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी न्यायालय में पेश कर जेल भेजे गए हैं। Post navigation बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा मोड़, 59 आरोपी कोर्ट में पेश, कई बड़े नाम सामने, पढ़िए पूरी खबर बड़ी खबर: कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, जरूरत पड़ते ही मिलेगा पैसा, बस करना होगा ये काम