दुर्ग। Durg शहर के जिला अस्पताल परिसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे बह रही नाली में शनिवार को एक नवजात बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक कचरा बीनने वाली महिला रोज की तरह अस्पताल के पीछे वाले हिस्से में कचरा बीनने पहुंची थी। तभी उसकी नजर नाली में बह रही किसी अजीब सी चीज पर पड़ी। पहले तो उसने उसे सामान्य कचरा समझा, लेकिन जब वह पास जाकर देखने लगी तो उसकी आंखें फटी रह गईं। नाली में एक नवजात बच्चे का शव बहता हुआ दिखाई दिया। महिला ने घबराकर तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही Durg City Kotwali Police Station की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाली से नवजात के शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 6 माह का विकसित भ्रूण होने की आशंका स्थानीय लोगों के मुताबिक नवजात का शरीर काफी हद तक विकसित था और देखने में करीब 6 महीने का भ्रूण लग रहा था। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में नाराजगी, कई सवाल खड़े इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर यह अस्पताल परिसर के पीछे हुआ है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। डिलीवरी के बाद फेंकने की आशंका पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि किसी ने डिलीवरी के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया होगा। क्योंकि जिस स्थान पर शव मिला है, वह जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट के ठीक पीछे का इलाका है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नवजात जिंदा पैदा हुआ था या मृत। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर नवजात का शव नाली तक कैसे पहुंचा। Post navigation रायगढ़ पुलिस में बड़ी सर्जरी: 219 जवानों के ट्रांसफर से महकमे में हलचल तेज गाना बजाने पर फ्लैट में घुसे बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर के बेटों को चाकू मारकर भागे