फाइनेंस कंपनी की आड़ में चल रहा था खेल, रात में विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना, करोड़ों की ठगी का अंदेशा रायपुर। क्राइम ब्रांच ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। शहर के फाफडीह इलाके में संचालित कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकन और यूरोपियन नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी की जा रही थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फाइनेंस कंपनी की आड़ में कॉल सेंटर चला रहे थे और रात के समय विदेशी नागरिकों को कॉल कर लोन दिलाने के नाम पर ठगते थे। इस कार्रवाई में 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शहर के गंज थाना क्षेत्र में 1 और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 2 अलग-अलग ठिकानों पर ये फर्जी कॉल सेंटर संचालित किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और करीब 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिससे ठगी के बड़े नेटवर्क का संकेत मिल रहा है। गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से गुजरात, बिहार और उत्तर भारत के रहने वाले हैं, जिन्हें 15 से 20 हजार रुपये मासिक सैलरी पर काम पर रखा गया था। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। JOHARPOST.IN Post navigation CRIME NEWS :रायपुर में सोशल मीडिया ठगी: डेंटिस्ट से 37.5 लाख की ठगी, 6 लाख होल्ड महादेव सट्टा ऐप पर ED का बड़ा प्रहार: 1700 करोड़ की संपत्तियां जब्त, दुबई से दिल्ली तक फैला काला खेल