रायपुर में सनसनी, 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा शव, नाइटी में मिली अज्ञात महिला, उम्र 30-40 साल के बीच, पुलिस और FSL टीम मौके पर, सभी थानों को अलर्ट रायपुर। राजधानी रायपुर के उरकुरा स्थित शीतला तालाब में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। तालाब में तैरती हुई लाश को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब 2 से 3 दिन पुराना है। मृत महिला की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला का शव नाइटी में मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सबसे अहम बात यह है कि महिला के बाएं हाथ पर त्रिशूल और ‘महाकाल’ का टैटू गुदा हुआ है, जिसे पुलिस पहचान के महत्वपूर्ण सुराग के रूप में देख रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए जिले के सभी थानों को सूचना जारी कर दी है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हत्या है या अन्य कोई मामला। JOHARPOST.IN Post navigation छत्तीसगढ़ में कमर्शियल LPG पर लिमिट तय, अब 20% तक ही मिलेगा गैस रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 42 आरोपी गिरफ्तार