रायपुर। पुरंदर मिश्रा ने रामनवमी के मौके पर बधाई देते हुए कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। अपने बयान में उन्होंने न सिर्फ राजनीतिक कटाक्ष किया, बल्कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि रामनवमी का पर्व सभी देशवासियों को मनाना चाहिए, लेकिन खासकर कांग्रेसियों को जरूर मनाना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ से उनका “सफाया” होता जा रहा है। कांग्रेस पर सीधा हमला उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी “कुछ बोलती है और कुछ करती है”, जिसका कोई ठिकाना नहीं है। मिश्रा ने पंचायत गठन को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जब प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर का गठन ही पूरा नहीं हुआ, तो 31 मार्च तक 15 हजार पंचायतों का गठन करना असंभव है। ये भी पढ़े : जैतू साव मठ पर गलत जानकारी का आरोप: दीपक बैज बोले—सदन में झूठ, भगवान राम का अपमान, देखें वीडियो ‘आलू से सोना’ वाला तंज मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए “असंभव को संभव बताना ही उनका चरित्र है”, तभी तो “आलू से सोना निकलने” जैसी बातें होती हैं। ‘सद्बुद्धि’ की प्रार्थना अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आंतरिक समस्याओं का समाधान वही लोग करें, लेकिन वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जल्द सद्बुद्धि मिले। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को “राम जी की पार्टी” बताया। JOHARPOST.IN Post navigation जैतू साव मठ पर गलत जानकारी का आरोप: दीपक बैज बोले—सदन में झूठ, भगवान राम का अपमान, देखें वीडियो CRIME : CCTV EXPOSE: ज्वेलरी शॉप में कर्मचारी की ‘चोरी’ कैमरे में कैद, 6.49 लाख के गहनों का खेल… देखिए वीडियो